दुनिया की इन 10 सबसे बेहतरीन तस्वीरों को देखकर, हमें प्रकृति का संरक्षण सीखना चाहिए - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

दुनिया की इन 10 सबसे बेहतरीन तस्वीरों को देखकर, हमें प्रकृति का संरक्षण सीखना चाहिए

Nature Vs Engineering
Copyright Holder: Creator Click
हमारे जीवन में प्रकृति का कितना बड़ा योगदान है। यह तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन सभी चीजों को जानते हुए भी हम प्रकृति को हमेशा नुकसान ही पहुंचाते रहते हैं। जिस कारण हम अपना ही बहुत बड़ा नुकसान कर बैठते हैं। पेड़ हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। पेड़ हमें सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते हैं, पेड़ हमें प्रदूषण से भी बचाते हैं।
आज के समय में हमें सबसे ज्यादा रोग प्रदूषण के कारण ही होता है। लेकिन फिर भी हम पेड़ों को काटना बंद नहीं कर पा रहे हैं।  हम लगातार प्रकृति को नुकसान पहुंचाते जा रहे हैं और पेड़ों को काट ते जा रहे हैं।
पेड़ और प्रकृति का संरक्षण हमें कैसे करना चाहिए यह आप इन 10 तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं।
Nature Vs Home
Copyright Holder: Creator Click
आए दिन हम जंगलों को काट कर वहां पर अपने रहने के लिए घर बना ले रहे हैं। इससे हमें तो अपना खुद का घर मिल जा रहा है लेकिन वहां पर रहने वाले जीव जंतुओं को हम जिंदा ही मार दे रहे हैं। जंगल ना रहने के कारण रोजाना कितने जीव जंतु मारे जा रहे हैं।
Copyright Holder: Creator Click
हमारे देश में प्रकृति संरक्षण के लिए सालाना करोड़ों करोड़ खर्चे किए जा रहे हैं। लेकिन हम आज भी प्रकृति के संरक्षण हेतु कोई बहुत बड़ा उठा पा रहे हैं। जंगल लगातार कट रहे हैं और वहां के जीव जंतु जंगल ना होने के कारण मारे जा रहे हैं।
Copyright Holder: Creator Click
आज हम अपने थोड़े से फायदे के कारण पेड़ों को काटने से नहीं हिचकी चाहते हैं। आज से पहले जब किसान खेती करता था। तब वह फसल उगने के बाद एक पौधा लगाता था। और उस पौधे को सींच कर बड़ा करता था। क्योंकि किसान जानते हैं एक पौधे को लगाने में और उसे बड़ा होने में बहुत समय लगता है। लेकिन उस पेड़ को काटने में हमें 1 मिनट से भी कम का समय लगता है।
Copyright Holder: Creator Click
एक छोटे से पौधे को पेड़ बनने के लिए लगभग 5 से 10 साल का समय लग जाता है। और जो पौधा पेड़ बना है उसे काटने में हमें 1 मिनट का भी समय नहीं लगता। तब आप समझ लीजिए यदि पेड़ ही नहीं रहेंगे, तो हमें ऑक्सीजन कौन देगा? और यदि हमें शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिले तो हम हमेशा ही बीमार पड़े रहेंगे।
Copyright Holder: Creator Click
हमेशा बीमार रहने से अच्छा है कि हम पेड़ों का संरक्षण करें। पेड़ों को कटने से बचाएं। पेड़ों को कैसे बचाना है और प्रकृति को कैसे संरक्षित करना है। यह आप इन तस्वीरों के माध्यम से जान सकते हैं।
Nature Vs Home
Third party image reference
इन तस्वीरों में प्रकृति संरक्षण को बखूबी दर्शाया गया है। जितने लोग भी इंजीनियर डॉक्टर या बड़े बड़े साइंटिस्ट होते हैं। उनमें से कई ऐसे लोग होते हैं जो प्रकृति प्रेमी होते हैं। जिन्हें प्रकृति से इतना ज्यादा लगा होता है, कि वह लोग पेड़ों को काटने की बजाय उन्हें संरक्षित करते हैं।
Copyright Holder: Creator Click
यदि आप भी प्रकृति से प्रेम करते हैं और चाहते हैं कि हम एक प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस ले और गंभीर रोगों से भी बचें। इसके लिए आप भी संरक्षण के यह तरीके अपना सकते हैं। जिससे हमें एक शुद्ध और शांति भरा वातावरण मिल सके। जिसमें हम सुकून की सांस ले पाए।
Third party image reference
प्रकृति संरक्षण से जुड़ी तस्वीरें आपको कैसी लगी? यदि यह तस्वीर है आपको अच्छी लगी तो इन्हें अपने मित्रों और परिवार से जरूर शेयर करें। ताकि हम सभी लोगों में जागरूकता फैल पाए, और हम प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना अपने जीवन को सुख पूर्वक जी सकें।
Nature Vs Home
Copyright Holder: Creator Click

रोजाना नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों के लिए विजिट करें क्रिएटर क्लिक। पोस्ट पसंद आये तो इसे लाइक करें। इस पोस्ट से जुड़े किसी भी सवाल एवं सुझाव के लिए आप नीचे कमेंट अवश्य करें।
अपना अमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, शुभ दिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post