सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की तस्वीरें हुई वायरल, जरूर देखिये - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

सोमवार, 10 जून 2019

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की तस्वीरें हुई वायरल, जरूर देखिये

Copyright Holder: Creator Click
यदि आप भी सैमसंग स्मार्टफोन के दीवाने हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद रोमांचक हो सकती है। हाल ही में सैमसंग के एक नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यह सभी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की तस्वीरों को देखने पर ऐसा लगता है कि यह स्मार्टफोन फुली बेजल लेस डिस्पले के साथ आ सकता है। इसके साथ ही इस फोन में आपको इंडिस्पले कैमरा का ऑप्शन भी दिया जाएगा, अर्थात कैमरा स्मार्टफोन के डिस्प्ले के पीछे रहेगा। अब इसका मेकैनिक्स कैसे काम करेगा यह तो फोन लांच होने के बाद ही पता चल पाएगा।
Copyright Holder: Creator Click
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में इन डिस्पले कैमरा स्क्रीन के बीचो-बीच हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन में यूजर को कोई भी फिजिकल बटन देखने को नहीं मिलेगा, और तो और इस फोन में हमें 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी नहीं मिलेगा। म्यूजिक के लिए हमें ब्लूटूथ का ऑप्शन मिल सकता है।
खबरों के अनुसार इस फोन में 64 मेगापिक्सल का डुएल रियर कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें 30 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की आशा है।
Copyright Holder: Creator Click
ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस। इस फोन में आपको 6.3 इंच की डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मिल सकती है।
इस फोन की कीमत 70 से ₹80000 के बीच में हो सकती है। हालाकी अभी कीमतों को लेकर कोई भी ठोस खबर नहीं आई है। फिर भी यह स्मार्टफोन मध्यवर्गीय लोगों के बीच अपनी जगह शायद नहीं बना पाएगी। आगे यह फोन कितना ज्यादा चल सकता है, वह इसकी लांचिंग के बाद ही पता चलेगा।

पोस्ट पढनें के लिए धन्यवाद, तकनीक से जुड़े सभी विषयों पर जानकारी पाने के लिए बने रहे हमारे साथ। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, शुभ दिन.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post