हम कितना भी महंगा स्मार्टफोन खरीदें, लेकिन हीटिंग और हैंग होने की समस्या आ ही जाती है - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

मंगलवार, 21 मई 2019

हम कितना भी महंगा स्मार्टफोन खरीदें, लेकिन हीटिंग और हैंग होने की समस्या आ ही जाती है


Smartphone Heating Problem
Copyright Holder: Creator Click
वैसे तो स्मार्टफोन के गर्म होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन देखा जाए तो इसके मुख्यतः दो कारण पाए जाते हैं। लेकिन उससे पहले हम यह भी जान लेते हैं की हमारा स्मार्टफोन केवल हार्डवेयर के खराबी के कारण ही हिट नहीं होता है। कई बार यह सॉफ्टवेयर की कमी के कारण तथा सॉफ्टवेयर के कारण हार्डवेयर पर पढ़ रहे ओवरलोड के कारण भी हो सकता है।
इस विषय में यदि आप और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप इस वीडियो को जरूर देखिए। इस वीडियो में इससे संबंधित सभी जानकारियां विस्तार से कम समय में बताई गई हैं।
Copyright Holder: Creator Click

अब जानते हैं हमारे फोन के गर्म होने की मुख्य वजह को,
  • स्मार्टफोन के गर्म होने का पहला कारण है हमारे फोन में जो हीट अब्जोर्बेर एलिमेंट होता है उसका खत्म हो जाना या फिर उस पर लगे थर्मल पेस्ट का खराब या खत्म हो जाना।

Smartphone Heating Problem
Copyright Holder: Creator Click
जिस प्रकार से हमारे कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के प्रोसेसर पर थर्मल पेस्ट लगा होता है, जिसके कारण हमारा प्रोसेसर गर्म नहीं होता है। ठीक उसी प्रकार हमारे अभी के नए स्मार्टफोंस में थर्मल पेस्ट की जगह हीट अब्सोर्बेर एलिमेंट लगा होता है। जिसके कारण हमारा स्मार्टफोन गर्म नहीं होता है। लेकिन समय के साथ ही एलिमेंट अत्यधिक गर्मी के कारण धीरे धीरे खराब होने लगता है तथा हमारे फोन में हीटिंग की प्रॉब्लम आने लगती है।
  • इसका दूसरा कारण है मदर बोर्ड में किसी प्रकार की शार्ट सर्किट का हो जाना।

Smartphone Heating Problem
Copyright Holder: Creator Click
कई बार हमारे फोन के मदरबोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो जाते हैं। जिसके कारण हमारे फोन में हिटिंग की प्रॉब्लम आ जाती है। यह शार्ट सर्किट कई कारणों से हो सकते हैं।शॉर्ट सर्किट के कारण हमारे प्रोसेसर अथवा अन्य रेजिस्टेंस और इसी पर अत्याधिक ओवरलोड होने लगता है जिसके कारण हमारा फोन गर्म होने लगता है। कई बार शॉर्ट सर्किट के कारण हमारे स्मार्टफोन की बैटरी भी फूल जाती है।
इतना ही नहीं हमारा फोन समय के साथ-साथ हैंग भी करने लगता है, और हमारे स्मार्टफोन यूजिंग एक्सपीरियंस को बहुत ही बेकार कर देता है। यदि हम कितना भी महंगा स्मार्टफोन ले ले लेकिन उसे स्मार्टफोन में हिटिंग और हैंगिंग के प्रॉब्लम समय के साथ आ ही जाती है।

पोस्ट पढनें के लिए आपका आभार, तकनीक से जुड़े सभी विषयों पर जानकारी पाने के लिए बने रहे हमारे साथ। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, शुभ दिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post