जल्दी आने वाला है रेडमी का सबसे दमदार नोट 7, 48+5 MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर और भी बहुत कुछ - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

जल्दी आने वाला है रेडमी का सबसे दमदार नोट 7, 48+5 MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर और भी बहुत कुछ

Redmi-Note-7
हाल ही में रेडमी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए रेडमी नोट 7 के कुछ टीजर्स तथा तस्वीरें शेयर की है और जैसा कि आपको पता ही होगा कि रेडमी ने अपने स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में अभी तक भारत में इस फोन की चर्चा जोरों पर है, लेकिन आपको यह बता दें कि शाओमी तथा रेडमी दोनों अब अलग अलग हो चुकी है। शाओमी से अलग होने के बाद रेडमी का यह पहला स्मार्टफोन होगा।
आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खूबियां
Redmi-Note-7
  • डिस्प्ले : इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी+ (1080x2340) पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है, तथा स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
  • प्रोसेसर और स्पीड : स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन का 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड के साथ मिलता है। इसके अलावा यह 3 जीबी, 4 जीबी तथा 6 जीबी रैम के अलग-अलग मॉडल्स के साथ उपलब्ध है। इंटरनल स्टोरेज के लिए इसमें 32 जीबी और 64 जीबी के दो अलग अलग मॉडल्स उपलब्ध है।
Redmi-Note-7
  • कैमरा : यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें आपको 48+5 मेगाापिक्सल का कैमरा मिलता है। जिसमें सोनी का आईएमएक्स586 सेंसर लगा है, जिसका अर्पचर एफ/1.8 है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी : इस फोन में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है।
  • कीमत : अभी तक इस फोन की कीमत पूरी तरह तय नहीं है फिर भी भारत में इसकी कीमत 3GB रैम 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए ₹10300 तथा 4जीबी रैम तथा 64GB स्टोरेज के लिए ₹12400 के लगभग हो सकती है।

रोजाना नए टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियों के लिए फॉलो करें क्रिएटर क्लिक को तथा इस पोस्ट से जुड़े किसी भी सवाल एवं सुझाव के लिए आप नीचे कमेंट अवश्य करें। अपना अमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, शुभ दिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post