![]() |
| Tik Tok |
जैसा कि हम सभी लोगों को पता है की टिक टॉक एप को पूरी तरह से भारत में बैन कर दिया गया है। लेकिन फिर भी कुछ वेबसाइट्स पर टिक टॉक एप अभी भी उपलब्ध है और यह जानते हुए भी कि भारत में फिलहाल टिक टॉक एप को बैन कर दिया गया है। इस ऐप को अन्य एप स्टोर पर से अभी तक नहीं हटाया गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ बड़ी जानकारियां।
![]() |
| Tik Tok Video |
टिक टॉक एप भारत में काफी मशहूर हो गया था। बीते कुछ दिन पहले ही इसे प्ले स्टोर तथा अन्य जगहों से हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इस पर आए दिन फैलती अश्लीलता थी। टिक टॉक एप को भारत का एक बहुत बड़ा युवा वर्ग प्रयोग करता था। इस पर फेमस होने तथा कमाने के लालसा से लड़के एवं लड़कियां किसी भी हद तक चले जा रहे थे। इस ऐप को 18 साल से कम उम्र के भी बच्चे प्रयोग कर रहे थे। ऐसे में इस ऐप का बच्चों एवं युवा वर्ग पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
![]() |
| Tik Tok Ban |
जिन बच्चों की उम्र अभी पढ़ाई लिखाई करने की है ऐसे बच्चे भी इस ऐप में अपना अकाउंट बना कर कई खतरनाक स्टंट दिखाने का प्रयास करते थे। उन बच्चों को यह तक नहीं पता था कि जो स्टंट वह देखते हैं उसमें असलियत कुछ भी नहीं होती है।
इन्हीं सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने यह निर्देश जारी किए कि इस ऐप को जल्द से जल्द बैन कर दिया जाए। इस ऐप को चाइना के दो व्यक्तियों ने मिलकर बनाया था। जिसे बाद में चाइना के ही एक दूसरी कंपनी ने खरीद लिया था। उसके बाद कुछ ही समय में यह भारत के अंदर काफी फेमस हो गया।
शुरुआती समय में इस ऐप को म्यूजिक कली नाम से प्ले स्टोर पर लाया गया था। फिर बाद में इस ऐप का नाम बदलकर टिक टॉक एप कर दिया गया।
![]() |
| Tik Tok Ban |
फिलहाल समस्या यह है कि इस ऐप को अभी तक कई सारे वेबसाइट पर देखा जा रहा है और वहां से इस ऐप को लोग आसानी से डाउनलोड भी कर ले रहे हैं, जो कि बिल्कुल सही नहीं है।
पोस्ट पढनें के लिए धन्यवाद, तकनीक से जुड़े सभी विषयों पर जानकारी पाने के लिए बने रहे हमारे साथ। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, शुभ दिन.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
I like this post