अपने कंप्यूटर के C ड्राइव को साफ करें और कंप्यूटर को बनाए सुपर फास्ट - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

शनिवार, 29 जून 2019

अपने कंप्यूटर के C ड्राइव को साफ करें और कंप्यूटर को बनाए सुपर फास्ट


Copyright Holder: Creator Click
जिस प्रकार से हम अपने शरीर को साफ करते हैं, अपने घर को साफ करते हैं। उसी प्रकार हमें अपने कंप्यूटर को भी साफ करना होता है। कई बार हमारे कंप्यूटर में ऐसे ढेर सारे अनवांटेड फाइल्स, टेंपरेरी फाइल्स, कैच फाइल्स इत्यादि कई ढेर सारी फाइल्स जो कि हमारे काम की नहीं होती हैं, हमारे पीसी को स्लो कर देती हैं। अर्थात यह हमारे कंप्यूटर के स्पीड को धीमा कर देता है। जिस कारण हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार से हम अपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के परफारमेंस को काफी हद तक सुधार सकते हैं। 
अधिक जानकारी के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।
Original
  • अपने कंप्यूटर को फास्ट बनाने के लिए सबसे पहले हमें जो भी अनवांटेड अर्थात बिना काम की फाइल्स है, उन्हें अपने कंप्यूटर से हटा देना चाहिए।
  • सी ड्राइव के स्पेस को जितना खाली रख सकते हैं उतना खाली रखें। इससे आपके सिस्टम के फास्ट चलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी।
    Copyright Holder: Creator Click
  • अपने सी ड्राइव को साफ करने के लिए सबसे पहले हमें रिसाइकल बिन को साफ करना चाहिए। अधिकतर फाइल्स जिसे हम डिलीट कर देते हैं वह रीसाइकिल बिन में जाकर जमा हो जाती हैं। जिन को साफ करने के बाद हमारे सिस्टम की स्पीड और स्पेस दोनों बढ़ जाती है।
इसके बाद कुछ एडिशनल टिप्स
  • विंडोस के टेंपरेरी फाइल्स को डिलीट करें, इससे भी हमारे सिस्टम की स्पीड काफी हद तक बढ़ जाती है। टेंपरेरी फाइल्स को डिलीट करने के लिए विंडोस की को दबाएं, उसके बाद %temp% लिखें। इस फोल्डर को खोलने के बाद सभी फाइल्स को सेलेक्ट करके डिलीट कर दें।
    Copyright Holder: Creator Click
  • सप्ताह में या महीने में कम से कम एक बार डिस्क डिफरेंट का प्रयोग जरूर करें। यह आपके सभी फाइल्स को सही तरीके से क्रमबद्ध करता है। जिसके कारण हमारे सिस्टम की परफारमेंस तथा स्पीड बढ़ जाती है।
  • अपने सी ड्राइव के लिए आप SSD का प्रयोग करें। SSD की स्पीड एक साधारण हार्ड डिक्स की तुलना में काफी तेज होती है। यह आपके सिस्टम की स्पीड को काफी स्मूद और फास्ट कर देता है।

पोस्ट पढ़नें के लिए धन्यवाद, तकनीक से जुड़े सभी विषयों पर जानकारी पाने के लिए बने रहे हमारे साथ। अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, शुभ दिन

2 टिप्‍पणियां:

I like this post