गूगल अकाउंट को करें पूरी तरह सिक्योर - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

गूगल अकाउंट को करें पूरी तरह सिक्योर

Third party image reference
क्रिएटर क्लिक: प्रिय पाठकों, गूगल अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए हर कोई मजबूत पासवर्ड लगाता है, लेकिन बावजूद इसके कई बार अकाउंट हैक हो जाता है। गूगल अकाउंट केवल ईमेल तक ही सीमित नहीं हैं, इसका इस्तेमाल गूगल की अन्य सर्विस जैसे की गूगल प्ले, गूगल प्ले म्यूजिक, गूगल प्ले मूवी आदि के लिए भी किया जाता है। ऐसा कई बार हुआ होगा कि आपने किसी अन्य डिवाइस पर अपना अकाउंट लॉग-इन किया हो और उस डिवाइस पर आपका पासवर्ड गलती से सेव हो गया। ज्यादातर जगहों पर आपसे गूगल अकाउंट के लिए पूछा जाता होगा, ऐसे में आपके भी जेहन में यह सवाल आता होगा कि कहीं आपके गूगल अकाउंट का गलत इस्तेमाल ना हो जाए। अकाउंट का गलत इस्तेमाल ना हो इसके लिए गूगल ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन को जोड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप ‘Two-Step Authentication' को एक्टिवेट कर अपने अकाउंट को सिक्योर बना सकते हैं।

ऐसे एक्टिवेट करें Two-Step Authentication:

1) सबसे पहले गूगल के टू-स्टेप वेरिफिकेशन पेज पर क्लिक करें।
Third party image reference
2) इसके बाद आपको दाहिनी तरफ ऊपर दिखाई दे रहे Get Started विकल्प पर क्लिक करना है।
3) Get Started पर क्लिक करने के बाद आपसे ईमेल आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा।
4) ईमेल आईडी डालने के बाद वो डिवाइस शो होगी जिसमें आपका अकाउंट एक्टिव है।
5) नीचे आपको Try It Now का विकल्प दिखाई देगा।
6) ट्राई नाउ पर क्लिक करने के बाद आपके उसी डिवाइस के नोटिफिकेशन पैनल में गूगल की तरफ से एक मैसेज आएगा।
7) मैसेज में दिखाई दे रहे No/Yes में से Yes विकल्प का चयन करें।
Third party image reference
8) इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
9) मोबाइल नंबर के नीचे आपको टेक्स्ट मैसेज और फोन कॉल दो विकल्प दिखाई देंगे। जिस भी विकल्प का आप चयन करेंगे उसपर आपको कोड प्राप्त होगा।
10) कोड डालने के बाद Turn On पर क्लिक करें।
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप जब भी गूगल अकाउंट को साइन-इन करेंगे, पासवर्ड के अलावा आपके फोन में नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। नोटिफिकेशन पर क्लिक करने के बाद ही आपके अकाउंट खुलेगा। याद करा दें कि कल हमने अपने पाठकों को फैसबुक अकाउंट को सिक्योर रखने का तरीका बताया था।
स्मार्टफोन एवं टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों के लिए क्रिएटर क्लिक को सब्सक्राइब और फॉलो करें। धन्यवाद, शुभ दिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post