इस बाइक की कीमत 12 करोड़ क्यों है, खूबियां हैरान कर देंगी - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

इस बाइक की कीमत 12 करोड़ क्यों है, खूबियां हैरान कर देंगी

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे बाइक चलाने का शौक ना हो और अगर आप भी बाइक चलाने के शौकीन हैं तो, यह खबर आपके लिए बेहद रोचक और महत्वपूर्ण भी हो सकता है। हम सभी चाहते हैं कि हम अच्छे से अच्छे बाइक पर सवारी करें। लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता है। हाल ही में ऐसे ही कुछ खबर आई है कि हार्ले डेविडसन ने अपने सबसे महंगी बाइक को पेश किया है। आइए जानते हैं इस बाइक के खासियत को।
Copyright Holder: Creator Click
स्‍वि‍स वॉच, जूलरी कंपनी Bucherer और बाइक स्पेशलिस्ट Bündnerbike ने मिलकर हार्ले-डेविडसन ब्लू एडिशन बाइक को पेश किया है।
इस बाइक को दुनिया की सबसे महंगी बाइक माना जा रहा है। हार्ले डेविडसन ने इसके ब्लू एडिशन को आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे महंगी बाइक घोषित किया है।
Copyright Holder: Creator Click
इसकी कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार 12.2 करोड़ के आस पास रखी गई है। कुछ खबरों की मानें तो इस बाइक को बनाने में लगभग 2500 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा है। हार्ले डेविडसन के इस बाइक को 8 लोगों की टीम ने दिन रात कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है।
इस बाइक को देखकर ही लोग काफी मोहित हो जाते हैं। इस बाइक में आपको कई जगह पर गोल्डन प्लेटेड पार्ट्स दिखाई पड़ते हैं। यह बाइक असली हार्ले डेविडसन की तरह नहीं दिखती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसे कस्टमाइज मोड पर बनाया गया है।
Copyright Holder: Creator Click
इस बाइक में फ्यूल टैंक के दाहिने हिस्से पर एक घड़ी भी दिखाई देगी। इस बाइक के अंदर जूलरी का भी प्रयोग किया गया है। जिसमें आपको कई प्रकार के रंग देखने को मिलते हैं। यह रिंग आपको फ्यूल टैंक के बिल्कुल ऊपरी हिस्से पर देखने को मिलते हैं। बाइक के फ्यूल टैंक पर दोनों साइड पर आपको हार्ले डेविडसन ब्लू एडिशन लिखा हुआ मिलता है। इस बाइक में 1.8 लीटर एयर कूल्ड V डुअल इंजन दिया गया है।
Copyright Holder: Creator Click
इस बाइक में आपको 6 गियर्स देखने को मिलते हैं। जिससे आप बाइक की स्पीड को बेहद रफ्तार तक भगा सकते हैं। इस बाइक को बनाने में लगभग 13 लाख रुपए के पार्ट्स का उपयोग किया गया है। लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा इसलिए है क्योंकि इसमें कई प्रकार की धातुओं का अलग से प्रयोग किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post