अब भारत नहीं झुकेगा किसी के सामने, जानिए भारत के नए टेक्नोलॉजी के बारे में - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

अब भारत नहीं झुकेगा किसी के सामने, जानिए भारत के नए टेक्नोलॉजी के बारे में

Indian Technology
अब हमारा भारत वह भारत नहीं रहा, जो 50 साल पहले हुआ करता था। आज भारत ने कई ढेर सारी स्वदेशी तकनीकों का इजाद किया है। चाहे हम बात करें इंटरनेट की या फिर बात करें सेटेलाइट्स की, आज हर क्षेत्र में भारत अन्य देशों की तुलना में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको भारत की उन तमाम तकनीकों एवं उपलब्धियों के बारे में बताएंगे, जिस कारण आज हमारा भारत देश अन्य देशों की तुलना में काफी आगे निकल चुका है।
इस पोस्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।
Video
शुरू करते हैं इंटरनेट की शुरुआत से,15 अगस्त सन 1995 में भारत को इंटरनेट से जुड़ा गया था। विदेश संचार निगम लिमिटेड ने अपनी टेलीफोन लाइन सेवा को भारत में शुरू किया था। और यह पहला पड़ाव था जब भारत अन्य देशों से इंटरनेट से जुड़ा था। यह तो बस शुरुआत थी। धीरे-धीरे भारत काफी आगे बढ़ता गया और आज के समय में भारत इंटरनेट के क्षेत्र में इतना आगे बढ़ चुका है कि दुनिया में सबसे ज्यादा डाटा उपयोग के मामले में भारत नंबर वन पर है। बात करें 4G स्पीड तथा कनेक्टिविटी की तो इस मामले में भी भारत अन्य देशों से काफी आगे है।

Indian Technology
Copyright Holder: Creator Click
बात करते हैं 5G की, तो हमारे देश में 5जी की शुरुआत जल्दी हो सकती है। इस विषय में जियो तथा बीएसएनल दोनों जोरों शोरों से तैयारी में लगे हुए हैं। अब देखना यह है कि सबसे पहले कौन सी कंपनी 5G लॉन्च करती है भारत के अंदर।
अब बात करते हैं अंतरिक्ष की, इसरो ने 2014 में मिशन मार्स के तहत अपने एक सेटेलाइट को मंगल ग्रह पर स्थापित करने हेतु अपना एक यान भेजा था। भारत अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उपग्रह को स्थापित कर दिया था। ऐसा करने वाला अब तक का यह पहला और एकमात्र देश है।

Indian Technology
Copyright Holder: Creator Click
अब बात करते हैं हम दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर के बारे में, हालांकि इस मामले में सबसे आगे चीन है। लेकिन हाल ही में यह खबर सामने आई है कि भारत में दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बन रहा है। यह सुपर कंप्यूटर इतना तेज होगा की अब तक के दो सुपर कंप्यूटर मिलकर भी उतनी ज्यादा गति नहीं दे पाएंगे। सुपर कंप्यूटर से हम आने वाले भविष्य में गणना और तेजी से कर पाएंगे।

Indian Technology
Copyright Holder: Creator Click

कैसा लगा आपको यह पोस्ट नीचे कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं? रोजाना नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों के लिए रोज़ाना विजिट करें क्रिएटर क्लिक को। इस पोस्ट से जुड़े किसी भी सवाल एवं सुझाव के लिए आप नीचे कमेंट अवश्य करें।
अपना अमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, शुभ दिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post