कैसे बना इंटरनेट, यह काम कैसे करता है, इसका मालिक कौन है - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

कैसे बना इंटरनेट, यह काम कैसे करता है, इसका मालिक कौन है

Copyright Holder: Creator Click
क्रिएटर क्लिक: यदि आप इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि आप भी इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। यदि आप इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं, तब आपको यह बात जरूर पता होनी चाहिए की, इंटरनेट को किसने बनाया? इंटरनेट का मालिक कौन है? इंटरनेट कब बना? और इंटरनेट काम कैसे करता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।
इंटरनेट क्या है? कैसे काम करता है? और इंटरनेट को किसने बनाया? इस जानकारी को आप इस वीडियो के माध्यम से भी देख सकते हैं।


सबसे पहले हम यह जानते हैं कि इंटरनेट कब और कैसे बना?
सन 1960 से लेकर सन 1970 के दशक के मध्य इंटरनेट की शुरुआत हुई थी। शुरू में इंटरनेट को केवल खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान के लिए प्रयोग किया जाता था। इंटरनेट का आविष्कार अकेले किसी एक व्यक्ति ने नहीं किया है। इसे बनाने में कई लोगों का योगदान है। लेकिन वेंट सेर्फ और बॉब कोन को इंटरनेट का जनक माना जाता है।

Copyright Holder: Creator Click
अब हम जानते इंटरनेट काम कैसे करता है?
इंटरनेट के कार्यशैली को समझना बेहद ही आसान है। एक तरफ सरवर होता है तथा दूसरी तरफ क्लाइंट होता है। बीच में आईएसपी अर्थात इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर होते हैं। क्लाइंट यानी आप जो इस वक्त अपने फोन पर इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं। आईएसपी अर्थात जिस कंपनी का सिम उपयोग कर रहे हैं। सरवर अर्थात जहां पर यह पोस्ट सेव किया गया है।

Copyright Holder: Creator Click
आइए जानते हैं कि इंटरनेट का मालिक कौन है?
इसे समझना भी काफी आसान है। क्योंकि इंटरनेट का अकेला कोई एक मालिक नहीं है। इंटरनेट को कई बड़ी बड़ी कंपनियां मिलकर चलाती हैं। जिनमें की टियर 1 टियर 2 और टियर 3 जैसी कंपनियां शामिल है। टियर वन कंपनियां वह कंपनियां होती है जो ढेर सारे ऑप्टिक फाइबर केबल को एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाती है। हमारे देश की टियर वन कंपनी है टाटा। टियर टू कंपनियां वह कंपनियां होती है, जो पूरे देश में इंटरनेट का संचार करती हैं। जैसे कि जिओ, बीएसएनएल, आइडिया इत्यादि। टियर 3 कंपनियां व कंपनियां होती है, जो किसी छोटे शहर या कुछ शहरों तक इंटरनेट की सुविधा प्रदान करती है। हमारे यहां टियर 3 कंपनियां है जैसे तिकोना, भारत इंटरनेट इत्यादि।

Copyright Holder: Creator Click

रोजाना नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों के लिए रोज़ाना विजिट करें क्रिएटर क्लिक को। पोस्ट पसंद आये तो इसे लाइक करें। इस पोस्ट से जुड़े किसी भी सवाल एवं सुझाव के लिए आप नीचे कमेंट अवश्य करें।
अपना अमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, शुभ दिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post