यह 3 बेहतरीन फनी ऐप्स, जहां लोग घंटों बिताते हैं अपना समय - Creator Click - क्रिएटर क्लिक

Creator Click - क्रिएटर क्लिक

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी जानकारियां हिंदी में पाए सबसे पहले

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

यह 3 बेहतरीन फनी ऐप्स, जहां लोग घंटों बिताते हैं अपना समय

क्रिएटर क्लिक: आज के समय में कोई भी अपना खाली समय व्यर्थ नहीं गुजारना चाहता है। ऐसे में कई ढेर सारे ऐप्स इंटरनेट पर उपलब्ध है, जो आपके मनोरंजन का साधन बन सकते हैं। लेकिन इन ऐप्स के द्वारा आप केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि मनोरंजन करते करते कमाई भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन ऐप्स के बारे में।
Copyright Holder: Creator Click
वैसे तो कई ढेर सारे ऐप्स इंटरनेट पर उपलब्ध है लेकिन इनमें से कुछ ऐसे एप्स है जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
Copyright Holder: Creator Click
इन सभी ऐप्स में से सबसे पहला नाम आता है म्यूजिकली का। म्यूजिकली एक बहुत ही प्रसिद्ध ऐप है। आज के युवा इस ऐप का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इस ऐप के जरिए युवा अपने फनी वीडियोस बनाकर उसे इस ऐप पर अपलोड करते हैं। उसके बाद यह ऐप इन वीडियोस को अन्य दर्शकों को दिखाता है। जितने ज्यादा लाइक्स मिलते हैं और जितने ज्यादा व्यूज होते हैं। उस हिसाब से उस क्रिएटर को पेमेंट किया जाता है। इनकी सबसे ज्यादा कमाई एडवर्टाइजमेंट से होती है।
Copyright Holder: Creator Click
म्यूजिकली के जैसा ही एक और ऐप है टिक टॉक। यह भी एक बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध होने वाला लोकप्रिय ऐप बन चुका है। इस ऐप पर भी लोग घंटो घंटो समय गुजार देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इस ऐप पर, बहुत ही ज्यादा वीडियोस का होना। इस ऐप पर छोटे से छोटे वीडियो को बनाया जाता है। जो कि काफी फनी होते हैं। इस ऐप में लड़के तथा लड़कियां दोनों वीडियोस को बनाते हैं। इस ऐप में आपको डांस वीडियो, फनी वीडियो, ड्रामा वीडियो इत्यादि कई ढेर सारी कैटेगरी के वीडियोस मिल जाते हैं। हालांकि बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि टिक टॉक म्यूजिकली का ही एक ऐप है।
Copyright Holder: Creator Click
इस क्रम में तीसरा ऐप है लाइक ऐप। यह एप्लीकेशन भी काफी बेहतरीन एप्लीकेशन है फनी वीडियोस देखने के लिए। इस ऐप के माध्यम से भी आप अन्य एप की तरह फनी, डांसिंग तथा ड्रामा वीडियोस को देख सकते हैं। इस एप्लीकेशन पर भी काफी ढेर सारी ट्रैफिक रहती है। इसे भी आज के युवा काफी पसंद कर रहे हैं।
Copyright Holder: Creator Click
निवेदन : अंत में इन सभी ऐप्स के बारे में कुछ आपके सवाल तथा हमारे सुझाव। ऐसे एप्लीकेशंस का उपयोग केवल और केवल मनोरंजन के लिए करना चाहिए। इन एप्स के द्वारा आज हमारी भारतीय सभ्यता को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। कुछ लड़कियां इस पर बोल्ड डांस तक कर देती हैं, जैसा कि आजकल हम फिल्मों में देखते हैं। 
फिल्मों में डांस करने वाली लड़कियां आम लड़कियों की तरह नहीं होती हैं। लेकिन यहां पर इस कदर डांस करना कुछ लड़कियों के लिए आने वाले समय में काफी खराब हो सकता है। उनका भविष्य इन वीडियोस के कारण अंधेरे में जा सकता है। 
इसलिए आप सभी लड़कियों से निवेदन है कि ऐसे एप्स पर आप केवल और केवल खुद का मनोरंजन करें किसी और के मनोरंजन का साधन ना बने। कोई ऐसा काम भी ना करें जिसके कारण समाज में आप की छवि खराब हो तथा आने वाले भविष्य में आपको लोगों के आलोचनाओं का सामना करना पड़े।
यहां पर कुछ लड़के भी हैं जो अपना पढ़ाई-लिखाई वाला समय बर्बाद करके यहां पर फेमस होना चाहते हैं। लेकिन करोड़ों में कोई एक ही लड़का है यहां पर फेमस हो पाता है। और अन्य सभी लड़के अपना समय भी बर्बाद करते हैं तथा पढ़ाई में भी शून्य हो जाते हैं जिससे उनके भविष्य पर काफी गहरा असर पड़ता है।

रोजाना नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों के लिए विजिट करें क्रिएटर क्लिक। पोस्ट पसंद आये तो इसे लाइक करें। इस पोस्ट से जुड़े किसी भी सवाल एवं सुझाव के लिए आप नीचे कमेंट अवश्य करें।
अपना अमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, शुभ दिन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

I like this post