क्रिएटर क्लिक: जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं भारत में कई ढेर सारी वेब साइट्स को बैन कर दिया गया। जिसके कारण अब हम उन वेबसाइट को नहीं खोल सकते हैं। वेबसाइट बंद करने का कारण पायरेसी था। पायरेसी का अर्थ होता है किसी और के कंटेंट को गलत तरीके से बेचना या शेयर करना। पायरेसी के अंतर्गत और भी कई ढेर सारी चीजें आती हैं।
Copyright Holder: Creator Click
लेकिन यहां बात कर रहे हैं कई ऐसे वेबसाइट्स के बारे में जो लीगल होते हुए भी हमारे वेब ब्राउज़र पर नहीं खोल पाते हैं। ऐसे में हमें वीपीएन अर्थात वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करना पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसे ही एक एंड्राइड के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी वीपीएन के बारे में जो की पूरी तरह से मुफ्त है।
अधिक जानकारी के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।
Original
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं की जो भी वेबसाइट्स इलीगल है, हमें उन वेबसाइट को कभी नहीं खोलना चाहिए। क्योंकि इन वेबसाइट को प्रयोग करने से हम पायरेसी को बढ़ावा देते हैं। जिस कारण हमें अच्छी चीजें नहीं देखने को मिल पाती हैं। उदाहरण के तौर पर यदि हम कोई गाना डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम उसे गूगल पर सर्च करते हैं। गूगल पर सर्च करते ही तमाम ऐसे वेबसाइट के लिंक हमें मिलते हैं, जो पायरेटेड म्यूजिक उपलब्ध करवाते हैं। ऐसे में यदि आपको गाना ही सुनना है और आप जियो म्यूजिक का उपयोग करते हैं। तब आप जिओ म्यूजिक एप से भी मुफ्त में गाना डाउनलोड कर सकते हैं और यह गाना पूरी तरह से लीगल होगा।
Copyright Holder: Creator Click
ऑरबोट - यह एक लीगल और फ्री प्रोक्सी सर्वर ऐप है। यह एप आपको गूगल के प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह फ्री होते हुए भी बहुत ज्यादा फास्ट है। इसकी सहायता से आप किसी भी ब्लाक वेबसाइट को आसानी से खोल पाएंगे।
Copyright Holder: Creator Click
इस ऐप को टॉर प्रोजेक्ट डेवलपर्स द्वारा बनाया गया है। इस ऐप के स्टेबल वर्जन को गूगल के प्ले स्टोर पर 5 जनवरी 2018 को लांच किया गया था। यह केवल एंड्राइड के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
रोजाना नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों के लिए विजिट करें क्रिएटर क्लिक। पोस्ट पसंद आये तो इसे लाइक करें। इस पोस्ट से जुड़े किसी भी सवाल एवं सुझाव के लिए आप नीचे कमेंट अवश्य करें।
अपना अमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, शुभ दिन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
I like this post